Patna News: राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताएं पटना के मीठापुर इलाके में रहकर डांस कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं। पीड़िताओं की शिकायत के अनुसार, 18 जून को थाना क्षेत्र के बेलूरा रामपुर के निवासी मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति ने एक तिलक समारोह में नृत्य कार्यक्रम के लिए दोनों बहनों को 8 हजार रुपये में बुक किया था। आरोप है कि वह उन्हें स्कूटी से अपने गांव नौबतपुर ले गया, जहां मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानू कुमार और अन्य युवकों ने दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बुलाया था। आरोप है कि नौबतपुर पहुंचने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया और मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानु कुमार समेत कुल 13 लोगों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।महिलाओं का आरोप है कि पूरी रात उनके साथ अत्याचार किया गया। अगले दिन जब उन्हें वापस मीठापुर लाया जा रहा था, तब फुलवारीशरीफ क्षेत्र में उन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू की।
पीड़िताओं के बयान के आधार पर नौबतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन नामजद और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


