पलामु ।
छतरपुर पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय नक्सली संगठन टीपीसी के टॉप लीडर गिरेंद्र जी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरेंद्र जी की गिरफ्तारी छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित वीणा लॉज से किए जाने की जानकारी मिली है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पंकज पासवान व पूर्व माओवादी अनुराग पासवान को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार टीपीसी लीडर गिरेंद्र जी पूर्व माओवादी अनुराग पासवान के घर वीणा लॉज में आया हुआ था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। गिरेंद्र की गिरफ्तारी से कई सफेदपोशो के चेहरे बेनकाब होंगे। पुलिस गिरफ्तार टीपीसी नेता से पुछताछ कर रही है।


