Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 18:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कुशीनगर में टॉफी से चार बच्चों की मौत मामले में तीन हिरासत में
          Headline

          कुशीनगर में टॉफी से चार बच्चों की मौत मामले में तीन हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 23, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           उत्तर प्रदेश।  कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार को जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर गोरखपुर क्षेत्र के एडीजी अखिल कुमार ने मामले की जांच की निगरानी अपने हाथ में ले ली है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख जताते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सक्रियता के कारण एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने मामले की जांच की निगरानी खुद अपने हाथ में ले ली है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने तहसील प्रशासन को पीड़ित परिवार को सहायता के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार को सहायता के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।

          पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने कहा कि मामले की सघन जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल पर एडीजी की मौजूदगी में फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच शुरू कर दी। मौके पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम भी पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल की। दूसरी तरफ पुलिस का डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से तीन अलग-अलग व्यक्तियों के घरों में गया। उन तीन लोगों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। तीनों संदिग्धों को अज्ञात स्थान पर रखा गया। खोजी कुत्ते पुनः तीनों संदिग्धों के पास पहुंच गए। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में संदिग्धों ने सच्चाई बयां नहीं की है।

          मृत बच्चों के परिजनों ने पकड़े गए संदिग्धों- प्रेम एवं बाला पुत्र जोगेंद्र और चावस पुत्र राजबली के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर में पुरानी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम देने की बात कही गयी है। पुख्ता जांच के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना में गांव के रसगुल की पुत्री संजना (6 वर्ष), स्वीटी (3 वर्ष), समर (2 वर्ष) और बालेसर के पुत्र आरुष (5 वर्ष) की मौत हो गई। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लथार परिवार से आते हैं।

          जानकारी अनुसार पीड़ित परिवारों के घरों के सामने एक पोटली में जहरीली टॉफी सहित एक-एक के नौ सिक्के फेंके गए थे। सुबह सोकर उठने के बाद बच्चों की नजर सबसे पहले पोटली पर पड़ी थी। बच्चों ने अपनी दादी को पोटली दिखाई और टॉफी खाने की बात कही। दादी के हां कहते ही बच्चों ने टॉफी खा ली। देखते ही देखते दादी के नजर के सामने ही चारों बच्चे अचेत हो गए। दादी के शोर मचाने पर लोग जुटे और बच्चों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। चिकित्सकों के अनुसार टॉफी में जहर मिलाया गया था। जहर इस कदर प्रभावी था कि बच्चों ने सुबह 6.10 पर टॉफी खाई और 5-10 मिनट में ही अचेत हो गए। उनको 10 किमी दूर कसया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को पुलिस ने दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। गांव में दहशत का माहौल है।

          जहर टॉफी बच्चें मौत यूपी न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          September 15, 2026

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.