Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 23:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में : तीन दोषी करार, सजा 10 सितम्बर को
          Uncategorized

          पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में : तीन दोषी करार, सजा 10 सितम्बर को

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           

          राजदेव रंजन केस में पत्नी ने दी अपील करने की चेतावनी

          Patna News:  बिहार के सीवान में 9 साल पहले हुये पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को फैसला सुना दिया। अदालत ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया है, जबकि तीन अन्य को दोषी करार दिया है।

          सीबीआई की विशेष अदालत ने जहरुद्दीन बेग ऊर्फ लड्डन मियां, राजेश कुमार और रिशु कुमार जायसवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है, जबकि मामले के अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता और रोहित कुमार सोनी को राजदेव रंजन की हत्या का दोषी करार दिया है।तीनों दोषियों को 10 सितम्बर को सजा सुनाई जाएगी

          जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 नमिता सिंह की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार का फैसला सुनाया। बचाव पक्ष के वकील शरद सिन्हा ने बताया कि अदालत ने लड्डन मियां, राजेश कुमार और रिशु कुमार जायसवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है, जबकि विजय कुमार गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता और रोहित कुमार सोनी को राजदेव रंजन की हत्या का दोषी करार दिया है।

          सीबीआई के अधिवक्ता राकेश दुबे ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। वहीं, राजदेव रंजन की पत्नी आशा यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “रिशु बाइक चला रहा था और दूसरा शूट कर रहा था, तो उसे कैसे बरी कर दिया गया? मैं इस फैसले के खिलाफ अपर कोर्ट में जाऊंगी।”

          गौरतलब हो कि  13 मई 2016 को सीवान में दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई जब वे कार्यालय का काम खत्म कर किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे और लौटते वक्त बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। दो गोलियां लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

          इस मामले में सीवान के कुख्यात पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम भी सामने आया था, जिनकी कोरोना काल में मौत हो चुकी है। केस में कुल छह वयस्क आरोपितों के अलावा एक किशोर भी शामिल था, जिसकी सुनवाई विशेष बाल न्यायालय में चल रही है।

          करीब नौ साल तक चले इस मुकदमे में सीबीआई ने 69 गवाहों के बयान और 111 भौतिक साक्ष्य पेश किए। लंबे ट्रायल के बाद अब तीन दोषियों को सजा का इंतजार है, जो 10 सितम्बर को सुनाई जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News CBI court verdict Journalist Rajdev Ranjan murder case Shahabuddin case update Siwan murder case पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड बिहार क्राइम न्यूज शहाबुद्दीन केस अपडेट सीबीआई कोर्ट फैसला सीवान हत्या कांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.