Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 19:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान
          Headline

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भागलपुर जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 10, 2026Updated:September 10, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भागलपुर जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित परिवार के सदस्य खेत की ओर जा रहे थे। बाढ़ के कारण रास्ता पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य लोग भी पानी में उतर गए। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश के दौरान सभी गहरे पानी की चपेट में आ गए।

          घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

          एक साथ पांच शव अस्पताल पहुंचने के बाद वहां परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर बाईपास थाना की पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पंचायत के मुखिया और थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे को लेकर ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश है।

          ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी में सड़क, गड्ढे और नालों का अंतर पता नहीं चल रहा है। कई स्थानों पर पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जलजमाव वाले संवेदनशील स्थानों पर तत्काल बैरिकेडिंग कराने, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

          Bhagalpur Flood News Bihar Flood Death गंगा बाढ़ भागलपुर भागलपुर बाढ़ हादसा भागलपुर में पांच की मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.