Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 16:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»धर्म-समाज»लोकपर्व मधुश्रावणी पर महक उठा मिथलांचल का घर-आंगन
          धर्म-समाज

          लोकपर्व मधुश्रावणी पर महक उठा मिथलांचल का घर-आंगन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 30, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।
          कण-कण में लोक कला, लोक संस्कृति, लोक पर्व और लोक उत्सव की सांस्कृतिक विशेषताओं को समेटे मिथिलांचल का घर- आंगन बाग -बगीचा लोग पर्व मधुश्रावणी पर महक उठा है। बुधवार की रात नवविवाहिता ने जब अपने घर में नाग-नागिन (नाग देवता) की मिट्टी से बनी मूर्ति स्थापित कर विषहर, गौरी, गणेश समेत अन्य देवताओं का पूजन किया तो यहां की हर गलियां ”हम तो अपन पिया जी के रूप में देखिला श्रीराम के” से गुंजायमान हो उठा है।

          13 दिनों तक चलने वाला यह लोक पर्व इस बार कृष्ण पक्ष में 2 दिन षष्ठी होने के कारण 15 दिनों का हो गया है। नवदंपत्ति का यह मधुमास है। इसका समापन  अंतिम पूजा के बाद टेमी दागने के साथ होगा। नाग पंचमी की रात से सुहाग की अमरता  के लिए प्रार्थना का विशिष्ट लोक पर्व मधुश्रावणी का अनुष्ठान नवविवाहिता के लिए किसी तपस्या से कम नहीं होती है। इसमें प्रत्येक दिन बांसी फूल और पत्ता से भगवान भोले शंकर, माता पार्वती के अलावा मैना बिसहरी, नाग नागिन की विशेष पूजा होती है। इसके लिए तरह-तरह के पत्ते तोड़े जाते हैं।

          नवविवाहिताएं  अपने घर की महिलाएं और सखियों के साथ गांव घर में घूम-घूम कर तरह तरह का फूल इकट्ठा करती है। जिसे नाग पंचमी की रात को कोहबर घर में स्थापित नाग देवता के समक्ष डाली में रख दिया जाता है। अगले दिन इसी बांसी स्कूल से पति की लंबी आयु के लिए भगवती गौरी के साथ विषहर की पूजा की जाती है। रात में फिर मैथिली देवी गीत, भोला शंकर-पार्वती के गीत, कोहबर के गीत, विवाह के गीत, राम विवाह गीत एवं अन्य पारंपरिक गीत गूंजते रहते  है। इस दौरान शंकर-पार्वती के चरित्र के माध्यम से पति-पत्नी के बीच होने वाली नोक-झोंक, रूठना-मनाना, प्यार-मनुहार जैसे कई चरित्रों के जन्म, अभिशाप और अंत की कथा भी सुनाई जाती है। जिससे कि नवदंपती इन परिस्थितियों में धैर्य रखकर सुखमय जीवन बिताएंं, क्योंकि यह सब दांपत्य जीवन के स्वाभाविक लक्षण हैं। पूजा के अंत में नव विवाहिता सभी सुहागिन को अपने हाथों से खीर का प्रसाद एवं पिसी हुई मेंहदी बांटती हैं। 13 या 15 दिनों तक यह क्रम चलता रहता है फिर अंतिम दिन बृहद पूजा होती है, जिसमें पूजा के क्रम में लड़की को सहनशील बनाने की कामना के साथ दोनों पैर एवं घुटनों को जलती हुई दीये की टेमी (दिये की जलती बत्ती) से दागा जाता है।

           मधुश्रावणी व्रत और पूजन का मिथिला तथा खासकर मैथिल समाज में काफी महत्व है। यह व्रत नव विवाहिता अपने अमर सुहाग के लिए करती है। शास्त्रों के अनुसार माता पार्वती ने भी यह व्रत-पूजन किया था। इन दिनों नवविवाहिताएं ससुराल से मिले कपड़े गहने पहनती हैं और भोजन में ससुराल से भेजें अन्न को ग्रहण करती हैं। नव विवाहिता विवाह के पहले साल मायके में ही रहती है, इसलिए पूजा शुरू होने के एक दिन पूर्व नव विवाहिता के ससुराल से सारी सामग्री भेज दी जाती है।इसमें सबसे खास बात यह है कि मिथिला में यह इकलौता पूजन है जिसमें पुरुषों की कोई भूमिका नहीं होती है। सभी काम महिलाएं ही करती हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          June 24, 2026

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          June 24, 2026

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          CID कोर्ट का बड़ा फैसला,बोकारो ट्रेजरी घोटाला में तीन आरोपितों की जमानत खारिज

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.