कोडरमा।
मरकच्चो थाना के मुर्कमनाय में घरेलु विवाद में पुत्र ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह की बताई गई है। जानकारी अनुसार गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार सिंह का उनके पुत्र बबलू सिंह के साथ पैसे को लेकर लगातार विवाद होते रहता था। शनिवार को भी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ, जिसके बाद पुत्र ने गैंता के बेट से माथा पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


