Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 13:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अंतरिक्ष यात्रा से लौटे शुभांशु शुक्ला से प्रधानमंत्री ने पूछा दिलचस्प सवाल- होमवर्क पूरा हुआ?
          Headline

          अंतरिक्ष यात्रा से लौटे शुभांशु शुक्ला से प्रधानमंत्री ने पूछा दिलचस्प सवाल- होमवर्क पूरा हुआ?

          today post liveBy today post liveAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          New Delhi:- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और अपने स्पेस मिशन के अनुभव साझा किए। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे। प्रधानमंत्री मोदी ने मजाकिया अंदाज में सबसे पहले पूछा— “होमवर्क पूरा हुआ?” इस पर शुभांशु शुक्ला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मिशन सफल रहा है लेकिन यह अंत नहीं बल्कि शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य यही था कि हम सीखें और आगे बढ़ें।

          बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जानना चाहा कि कैप्सूल में 23-24 घंटे की यात्रा के दौरान सीटिंग अरेंजमेंट कैसा रहता है। इस पर शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में स्पेसक्राफ्ट में बैठे रहना पड़ता है, लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद सीमित स्पेस में मूवमेंट संभव हो जाता है। हालांकि, पृथ्वी पर लौटने पर शरीर को दोबारा सामान्य स्थिति में आने में समय लगता है, क्योंकि दिमाग को नए वातावरण को समझने के लिए ‘री-वायरिंग’ करनी पड़ती है।

          प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि स्पेस स्टेशन पर कितना समय तक रहा जा सकता है। शुक्ला ने बताया कि अब तक का सबसे लंबा समय 8 महीने है और इस मिशन से ही इसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि मूंग और मेथी उगाने का प्रयोग बेहद सफल रहा, क्योंकि ये पौधे माइक्रो-ग्रेविटी में भी आसानी से अंकुरित हो जाते हैं और भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं में पौष्टिक भोजन का एक बड़ा साधन बन सकते हैं।

          शुक्ला ने यह भी साझा किया कि जब वे आईएसएस पहुंचे तो सभी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री भारत की प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित थे और खासकर गगनयान मिशन के बारे में उनसे सवाल पूछते थे। उनके क्रू-मेट्स ने उनसे कहा कि जब भारत का गगनयान मिशन लॉन्च होगा तो वे उन्हें ज़रूर आमंत्रित करेंगे।

          प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि देश के पास अंतरिक्ष यात्रियों का एक बड़ा पूल तैयार हो। शुक्ला ने माना कि उनकी यात्रा के बाद भारत के बच्चों में एस्ट्रोनॉट बनने का सपना और मजबूत होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आईएसएस यात्रा अनुभव गगनयान मिशन भारत पीएम मोदी स्पेस बातचीत भारतीय अंतरिक्ष यात्री मुलाकात मोदी मूंग मेथी प्रयोग स्पेस शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.