पटना।
बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य भाजपा के सैयद शाहनवाज हुसैन और वीआईपी के मुकेश सहनी ने शुक्रवार को शपथ ली। इस मौके पर विशेष रूपन से मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और भाजपा सांसद सुशील कुमार, मंत्री विजय चौधरी, जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, संजय मयूख मौजूद थे। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दोनो को शपथ दिलाई। शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में तो मुकेश सहनी ने हिंदी में शपथ ली। मालूम हो कि बिहार विधान परिषद के दोनो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होकर सदस्य बने है। दोनो सीटै सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा तथा विनोद नारायण झा के विधायक चुने जाने पर खाली हुई थी।


