नालंदा।
विशेष न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित राजगीर बबुनी गैंगरेप के सभी 7 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वही किशोरी के साथ गैंगरेप में शामिल दो आरोपी जिसने घटना का वीडियो वायरल किया था, उसे 3 साल की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है। जानकारी अनुसार 16 सितंबर 2019 को एक नाबालिग छात्रा के साथ 7 दरिंदों ने राजगीर पहाड़ पर गैंगरेप की दरिंदगी की थी। इसके उपरांत दो आरोपियों ने घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया था, जिसमें सोनू कुमार और करण राज के नाम शामिल है। घटना को लेकर 7 आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। घटना का स्पीड ट्रायल के बाद आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

