पटना।
राज्य सरकार ने एक अप्रैल 2021 से बालू बंदोबस्ती की राशि 50% तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे बालू राज्य में महंगा होने की संभावना जताई गई है। कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में 1 अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए बंदोबस्ती की राशि 50% बढ़ाकर अवधि विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। नए बालू बंदोबस्ती धारियों को पर्यावरण स्वीकृति के उपरांत 50% बढ़ोतरी के साथ स्वीकृति दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से एक बार फिर से बालू की कीमतों में इजाफा होना तय है। इसका सीधा प्रभाव राज्य के लोगों पर पड़ेगा। रियल एस्टेट सेक्टर से लेकर अन्य तरह के निर्माण में लागत मूल्य बढ़ना तय माना गया है।


