नई दिल्ली।रूस ने अपने देश में तैयार कोरोना वैक्सीन के उत्पादन को लेकर भारत से संपर्क किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है। रूस ने तेजी से अपनी वैक्सीन स्पूतनिक-5 के उत्पादन की इच्छा जाहिर की है। मालूम हो कि भारत में विश्व का 60 फीसदी वैक्सीन का उत्पादन होता है। वैक्सीन निर्माण को लेकर हुई तेज हलचल के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि रूस ने वैक्सीन उत्पादन के लिए भारत से संपर्क किया है।

