Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 18:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»विदेश»नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़
          विदेश

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े इलाके में तबाही मचा दी। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kathmandu Flood News:  नेपाल में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े इलाके में तबाही मचा दी। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद 105 भारतीयों समेत 384 पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाली सेना, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

          जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे तिब्बत सीमा से लगे रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते नदी ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाकों में पानी फैल गया। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तिब्बत की ओर किसी ग्लेशियल झील के फटने या अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण यह बाढ़ आई। हालांकि, बाढ़ के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

          बागमती प्रदेश पुलिस कार्यालय के नवीनतम विवरण के अनुसार रसुवा, नुवाकोट, धादिङ और चितवन में कुल 22 लोगों की मौत हुई है। इनमें रसुवा में एक पुरुष, नुवाकोट में पांच महिलाओं और छह पुरुषों समेत 11 लोग, धादिङ में पांच महिलाओं और दो पुरुषों समेत नौ लोग तथा चितवन में एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है।

          राहत और बचाव अभियान के दौरान प्रभावित इलाकों से 65 लोगों को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया है। इनमें रसुवा से 43, नुवाकोट से 19 और धादिङ से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।

          बाढ़ से कई गांव, सड़कें और पुल बह गए हैं। संपर्क व्यवस्था प्रभावित होने के साथ कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। व्यापक तबाही के कारण राहत दलों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

          नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 384 पर्यटकों के लापता होने की पहचान हुई है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक

          नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 384 पर्यटकों के लापता होने की पहचान हुई है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक हैं। लापता विदेशी पर्यटकों में 105 भारतीयों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं।

          ट्रेकर्स सोसाइटी के माध्यम से यात्रा कर रहे 92, सम्राट टूर एंड ट्रैवल्स के 71, लीफ होलिडे के 55 और हिमालयन ग्लेशियर से जुड़े 52 पर्यटकों का अब तक पता नहीं चला है। पर्यटन बोर्ड स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और ट्रेकिंग गाइडों के साथ मिलकर लापता लोगों की जानकारी का सत्यापन कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है।

          चीन में हुए हिमस्खलन के बाद नेपाल के भोटेकोसी और त्रिशूली में बाढ़ 

          हिमस्खलन के बाद चीन की तरफ से नदी के अवरुद्ध स्थान पर बना ताल अभी पूरी तरह से नहीं खुला है। इसके कारण नेपाल के भोटेकोसी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है।

          बाढ़ संबंधी सूचना जारी करते हुए नेपाल बाढ़ सूचना तथा राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने बुधवार दोपहर 1:35 बजे जारी सूचना में लोगों से अगली सूचना जारी होने तक भोटेकोसी और त्रिशूली नदियों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। सूचना में कहा गया है कि नदी के अवरुद्ध स्थान पर पानी के बहाव में संभावित बदलाव के कारण निचले तटीय क्षेत्रों में जोखिम अभी कायम है। इसलिए नदी के आसपास स्थित बस्तियों में रहने वाले लोगों से उच्च सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

          इस बीच, चीन की ओर हिमस्खलन के बाद आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिङ जिलों में व्यापक क्षति पहुंचाई है। नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित क्षेत्र के लोगों को लगातार सतर्क रहने और प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने को कहा गया है।

          105 भारतीय पर्यटक लापता 22 लोगों की मौत नेपाल 384 पर्यटक लापता Bhotekoshi River Flood Indian Tourists Missing Nepal Flood नेपाल फ्लैश फ्लड नेपाल बाढ़ भोटेकोशी नदी बाढ़ रसुवा बाढ़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026

          अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा,पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति, इस्लामाबाद में होगी अहम वार्ता

          April 8, 2026

          ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, ईरान पर ‘आखिरी वार’ प्लान तैयार!

          March 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.