कैमूर।
जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दिया गांव में 5 वर्षीय बच्ची को खाने में जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप उसके रिश्ते की चाची पर लगा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के अनुसार रिश्ते में चाची लगने वाली महिला ने खाना में जहर देकर बच्ची को मार डाला है। बताया जाता है कि इस क्रम में जहर का कुछ अंश इधर-उधर बिखर गई, जिसके सेवन से घर के 3 मुर्गे और दो चूजे की भी मौत हो गई है।
मोहनिया के डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


