बिहारशरीफ।
बेना थाना क्षेत्र में शौच करने जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर बिहारशरीफ महिला थाना में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना बुधवार की सुबह की है। आरोपित को पुलिस तलाश रही है। जानकारी अनुसार महिला सुबह में शौच के लिए खेत की ओर गइ्र थी। वहां पूर्व से मौजूद बेना गांव के ही विनय चौधरी उसे जोर जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने महिला थाने में दुष्कर्मी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


