Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 16:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»Ranchi News : तेज रफ्तार कार के बोनट पर लटका युवक, जान की भीख मांगता रहा… चालक नहीं रुका
          झारखंड

          Ranchi News : तेज रफ्तार कार के बोनट पर लटका युवक, जान की भीख मांगता रहा… चालक नहीं रुका

          today post liveBy today post liveFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Ranchi News
          Ranchi News
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से हिट एंड रन का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद के बाद एक कार चालक ने युवक को अपनी कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक लटकाए रखा। युवक पूरे रास्ते जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने इस खौफनाक घटना का वीडियो भी बनाया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

          स्कूल छोड़ने निकला था भाई

          पीड़ित मवाज खान के मुताबिक, वह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर बाइक से डोरंडा की ओर लौट रहा था। तभी एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मवाज ने कार चालक से सिर्फ इतना कहा कि उसका ब्रेक टूट गया है, इसलिए ब्रेक बनवाने के पैसे दे दें। लेकिन मामूली बातचीत ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कार सवार ने गाड़ी भगाने की कोशिश की और कई वाहनों को धक्का मारते हुए निकलने लगा।

          बोनट पर लटका युवक, कार नहीं रुकी… अपार्टमेंट तक घसीटा

          इसी अफरा-तफरी में मवाज कार के बोनट पर जा गिरा। लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी। युवक बोनट से चिपका रहा, चीखता-चिल्लाता रहा, मगर कार नहीं रुकी। आरोप है कि कार सवार उसे अपने अपार्टमेंट तक उसी हालत में लेकर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद चार-पांच लोगों के साथ मिलकर मवाज के साथ मारपीट भी की गई।

          हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता पर आरोप, पुलिस ने कार जब्त की

          घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और मवाज को थाने ले गए। कार चालक की पहचान झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। मवाज का कहना है कि उसने सिर्फ क्षतिपूर्ति मांगी थी, लेकिन वकील ने कहा कि हाईकोर्ट में उनका पहला केस है, इसलिए जाने दें। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

          Read More : Dhanbad News : ग्रीन एनर्जी में झारखंड की छलांग, IIT-ISM ने तैयार किया कम लागत वाला कैटेलिस्ट

          चीफ जस्टिस तक पहुंची बात, कार्रवाई की मांग तेज

          जैसे ही हाईकोर्ट के वकीलों को मामले की जानकारी मिली, उन्होंने चीफ जस्टिस को सूचित किया। सीनियर अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को कानून के अनुसार कार्रवाई का समर्थन करने का निर्देश दिया है। थाने में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटी रही। पीड़ित के पिता अरमान खान ने कहा कि वे सख्त कार्रवाई चाहते हैं और मामले को किसी धर्म से जोड़ने की कोशिश न की जाए। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

          bonnet par latka kar gaadi doranda police station doranda road accident hit and run viral video Jharkhand crime update jharkhand high court advocate manoj tandon advocate mavaj khan case Ranchi breaking news Ranchi Crime News ranchi hit and run case ranchi viral video road rage in ranchi road rage incident jharkhand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.