Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 15:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»निशांत कुमार की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता,“जय निशांत, तय निशांत” नारे पर मंथन, प्रवक्ताओं संग निशांत की चर्चा
          Uncategorized

          निशांत कुमार की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता,“जय निशांत, तय निशांत” नारे पर मंथन, प्रवक्ताओं संग निशांत की चर्चा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी तेज

          Bihar News:  पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों निशांत कुमार की सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के भीतर उनकी भूमिका अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होती दिख रही है। मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के बाद वे नियमित रूप से पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

          शुक्रवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में निशांत कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ पार्टी प्रवक्ताओं की एक अहम बैठक की। इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठन की मजबूती और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। खासतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पिछले दो दशकों के कार्यों और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

          बैठक में निशांत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को सरल और प्रभावी भाषा में लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू हमेशा से सभी वर्गों और समुदायों का सम्मान करती आई है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक समूह की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं से संयमित और जिम्मेदार संवाद बनाए रखने की अपील की।

          इस दौरान प्रवक्ताओं ने निशांत कुमार के सामने एक नया नारा “जय निशांत, तय निशांत” प्रस्तावित किया और इसे लेकर उनकी सहमति मांगी। इस नारे को लेकर पार्टी के अंदर उत्साह भी देखने को मिला, जो संकेत देता है कि निशांत कुमार को लेकर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा हो रही है।

          बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राजीव रंजन प्रसाद, नीरज कुमार, शालिनी मिश्रा, डॉ. निहोरा प्रसाद यादव, नवल शर्मा, परिमल कुमार, हिमराज राम और अंजुम आरा शामिल थे।

          बैठक के बाद निशांत कुमार ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। इस संवाद से उन्होंने जमीनी स्तर की राजनीतिक स्थिति को समझने का प्रयास किया।

          कुल मिलाकर, जदयू में निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता यह संकेत दे रही है कि आने वाले समय में वे पार्टी की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

          Bihar Politics Update JD(U) Meeting in Patna JD(U) news Bihar Nishant Kumar Nitish Kumar's Strategy Politics जदयू बैठक पटना निशांत कुमार राजनीति नीतीश कुमार रणनीति बिहार राजनीति अपडेट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          September 14, 2026

          विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन, अन्नपूर्णा देवी ने युवाओं से किया संवाद, खेल को बताया राष्ट्र निर्माण का माध्यम

          August 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.