बेगुसराय।
पुलिस ने गत 3 दिसंबर को गढ़हरा ओपी क्षेत्र ठकुरीचक में भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच में हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लूटेरो में पटना जिला के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी निवासी मंटू पासवान उर्फ संतोष व विस्कोमान कॉलोनी के ओमप्रकाश सहित समस्तीपुर जिला के बंगहारा निवासी किरण कुमार शामिल है। इन लोगो के पास से चार देशी पिस्तौल, चार गोली, लूट गया बैग, लूटी गई राशि में 47510 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल और डीबीआर बरामद कर लिया है। मालूम हो कि गत 3 दिसंबर को गढ़हरा ओपी क्षेत्र के ठकुरीचक में बैक शाखा में घुसकर 8-9 लूटेरो ने 4 लाख 91 हजार रूपए सहित ग्राहको के मोबाइल व सीसीटीवी के डीबीआर मशीन लूट लिए थे। बेगुसराय के दो अपराधियों ने लूट का प्लान तैयार किया था और पटना व समस्तीपुर के अपराधियों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया था। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी राजन सिन्हा व तेधड़ा के डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में थानाध्यक्षो, सीसीएसएमयू सेल और चीताबल को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर तीन को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि वीरपुर थाना क्षेत्र के अनिल महतो तथा जीतेंद्र ने लूट की साजिश रची थी। अनिल महतो हत्या का भी आरोपी है। लूट के बाद सभी अपराधी जगदर में जमा हुए थे। उन्होंने बताया कि शेष लूटेरो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
