धनबाद।
भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी ललन कुमार दास को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद की है पुलिस टॉप इस मामले में पत्रकारों से शुक्रवार को बातचीत करते हुए प्रभारी एस एस पी आर राम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल चालक ललन कुमार को पुटकी से गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि घटना के दिन पूरी तैयारी के साथ अपराधी मटकुरिया पहुंचकर भाजपा नेता का इंतजार करने लगे। फिर वे केंदुआ डी पहुंचकर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या कर फरार हो गए थे पुलिस टो छापेमारी में डीएसपी व्यवस्था मुकेश कुमार साइबर सेल के सुमित लकरा एवं 4 थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे


