कोलकाता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगली चुनावी सभा 18 मार्च को पुरुलिया में होगी। जबकि 20 मार्च को पीएम मेदनीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी की ओर से कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है और प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। मालूम हो कि भाजपा ने पहले ही बताया था कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान कम से कम 20 सभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री पहले ही तीन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि पहले चरण में पुरुलिया के नौ और मेदनीपुर की 6 सीटों पर मतदान है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल का दुर्ग फतेह करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 50-50 सभाएं कराने की योजना बनाई है।


