नई दिल्ली।
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि इस अवसर पर झारखंड के सभी लोगों के सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मौके पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनकी जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा गरीबों के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी अहम योगदान दीया। साथ ही सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।


