Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 19:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार
          Headline

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार को मुठभेड़ में मार गिराया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 20, 2026Updated:September 20, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Varanasi News:  उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार को मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर झारखंड पुलिस और एनआईए की ओर से कुल 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था। करीब 20 वर्षों से फरार बृजेश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आगजनी और पुलिस पर हमले समेत 50 से अधिक मामले दर्ज थे।

          उत्तर प्रदेश एटीएस को सूचना मिली थी कि झारखंड का एक कुख्यात नक्सली अपने साथी के साथ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाला है। इसके बाद वाराणसी से सटे मिर्जापुर और सोनभद्र के इलाकों के साथ संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई। रविवार तड़के सूचना मिली कि बृजेश वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में लंका मैदान की ओर बढ़ रहा है।

          एटीएस की टीम ने जीटी रोड की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवारों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बृजेश गंझू गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

          मुठभेड़ के दौरान एटीएस टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी एसपी विपिन कुमार राय और मुख्य आरक्षी नितेंद्र कृष्ण को भी गोली लगी। हालांकि, दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। घायल बृजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          पुलिस के मुताबिक, मौके से दो पिस्टल, एक कार्बाइन, कारतूस और करीब एक लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुठभेड़ में शामिल एटीएस टीम के लिए 2 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है।

          चतरा में 50 से ज्यादा मुकदमे

          बृजेश गंझू मूल रूप से चतरा जिले के लूटू गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ वर्ष 1996 से 2025 तक चतरा के सिमरिया, टंडवा, लावालौंग, मयूरहंड, पत्थलगड्डा, गिद्धौर, पिपरवार और सदर थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें हत्या, अपहरण, रंगदारी, लेवी वसूली, पुलिस पर हमला, आगजनी और हथियार रखने के मामले शामिल हैं। कई मामलों में यूएपीए, सीएलए एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं।

          बृजेश पहले सीपीआई (माओवादी) से जुड़ा था। बाद में वह टीएसपीसी में शामिल होकर संगठन का सुप्रीमो बना। पुलिस रिकॉर्ड में उसके कई उपनाम दर्ज हैं। वर्ष 2010 में वह लावालौंग पंचायत से निर्विरोध मुखिया भी चुना गया था। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

          30 Lakh Reward Naxalite 30 लाख इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu Encounter Chatra Naxalite TSPC Supremo Varanasi Encounter चतरा नक्सली टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर वाराणसी एनकाउंटर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          September 20, 2026

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.