Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 17:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर
          Headline

          जमुई में छात्रा से छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दुसरे का टूटा पैर

           बिहार के जमुई जिले में छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित तौर पर शर्मनाक हरकत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 22, 2026Updated:September 22, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          छात्रा से शर्मनाक हरकत के मामले में 7 पर केस, 3 पहले गिरफ्तार,मड़वा पहाड़ी पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

          Jamui News:  बिहार के जमुई जिले में छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित तौर पर शर्मनाक हरकत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरे आरोपित हरेराम यादव का पैर भागने के दौरान टूट गया। दोनों को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

          पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ हुई घटना के बाद मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की। अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी नंदन यादव की तलाश की जा रही थी।

          मड़वा पहाड़ी पर पुलिस ने की घेराबंदी

          जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदन यादव जमुई इलाके में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की और मड़वा पहाड़ी पहुंची। पुलिस का कहना है कि टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

          पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान नंदन यादव ने मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

          नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों बालिग हैं। दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान नंदन ने पुलिस टीम पर हमला किया था। इसके बाद हुई कार्रवाई में वह घायल हुआ।

          घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मामले की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अपने हाथ में ले ली है। सीआईडी की विशेष टीम जमुई पहुंच चुकी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद लोगों, आरोपितों की भूमिका और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

          पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

          इधर, नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और घटना से संबंधित वीडियो व अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के अनुसार, साइबर थाने में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

          एडीजी केएस अनुपम ने बताया कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टेक-डाउन नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान या चेहरा उजागर करने वाली सामग्री का प्रसार कानून के तहत कार्रवाई के दायरे में आता है।

          पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से संबंधित वीडियो या अन्य सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा अथवा रीपोस्ट न करें। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना कानूनी रूप से आवश्यक है।

          छात्रा से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकी में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

          एडीजी सुहिता अनुपम के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी।

          उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे मड़वा पहाड़ के पास कुछ युवकों ने स्कूटी से जा रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को जबरन रोक लिया था। आरोपितों ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार और मारपीट की तथा घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.