बेगूसराय।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को पुलवामा के शहीदो को नमन करने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जोरदार हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि ओवैसी का जिस्म हिन्दुस्तान में है, पर उनका दिल दिमाग जिन्ना वाली है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी की संकुचित सोच एक समुदाय तक सीमित है। उनके अनुसार अपराध करने वाले मुसलमान को सजा नहीं मिलनी चाहिए और सजा भी मिले तो उनका स्वागत अतिथि जैसा हो। पर हिन्दुस्तान तो कानून से चलेगा, जिन्ना की सोच से नही। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सभी 40 शहीदो की फोटो शेयर करते हुए कहा कि शहीदो का कर्ज भारत पर है। शहीदो को दिल से नमन किया।


