नई दिल्ली।
सभी धार्मिक स्थलो को खोलने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवायी करने को तैयार हो गया है। इस मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारो को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेच ने इस मामले में संभावना तलाशने की गरज से नोटिस जारी की है। याचिकाकर्ता एनजीओ गीतार्थ गंगा ट्रस्ट के वकील एसएस दास ने सभी धार्मिक स्थलो को खोलने की मांग की। उन्होने यह भी कहा धार्मिक स्थलो का बंद करना संविधान की धाराओ का उल्लंधन है।

