Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 November 2026 || 07:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक
          Headline

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          शारदीय नवरात्र के समापन पर अररिया जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। बुधवार को विभिन्न पूजा पंडालों से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News:  शारदीय नवरात्र के समापन पर अररिया जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। बुधवार को विभिन्न पूजा पंडालों से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा में भाग लिया और नम आंखों से मां भगवती को विदाई दी।

          नदियों, पोखरों और नहरों में हुआ विसर्जन

          जिले में प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए थे। अररिया शहर में त्रिशूलिया घाट पर कृत्रिम पोखर बनाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके अलावा एबीसी नहर, जेबीसी नहर और विभिन्न तालाबों में भी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। परमान, बकरा और रतुआ नदियों के साथ सीताधार सहित अन्य जलस्रोतों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

          फारबिसगंज में सुल्तान पोखर, कोठीहाट नहर और बस स्टैंड स्थित सीताधार नदी के पास प्रतिमा विसर्जन किया गया। कई पूजा समितियों के सदस्य मां की प्रतिमाओं को कंधे पर लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।

          सिंदूर खेला में महिलाओं ने निभाई परंपरा

          प्रतिमा विसर्जन से पहले विभिन्न पूजा पंडालों में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों और माथे पर सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे के माथे और गालों पर सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।

          बंगाली समुदाय की महिलाओं में इस परंपरा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। फारबिसगंज के बंगाली टोला काली मंदिर, हाई स्कूल रोड दुर्गा पूजा समिति, सुल्तान पोखर, गोदना ठाकुरबाड़ी, चौहान टोला और मां अंबे अर्चना मंदिर समेत कई पूजा पंडालों में यह रस्म निभाई गई।

          श्रद्धालु डॉ. मीरा सिंह ने बताया कि विसर्जन से पहले महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर, पान और मिठाई अर्पित कर उनकी विदाई करती हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्र के दौरान मायके आती हैं और दशमी के दिन अपने धाम लौटती हैं।

          सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा प्रशासन

          विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूजा पंडालों, चौक-चौराहों, बाजारों और विसर्जन स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी।

          डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने त्रिशूलिया घाट, सुल्तान पोखर और सीताधार विसर्जन स्थलों पर तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शोभायात्राएं निकाली गईं और प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही जिले में नवरात्र उत्सव का समापन हुआ।

          Araria Durga Puja News Araria Durga Visarjan Sindoor Khela Araria अररिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मां दुर्गा विदाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          November 18, 2026

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.