Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 21 October 2026 || 20:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम
          खूंटी

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र स्थित संत मिखाइल स्कूल में अज्ञात हमलावरों ने फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कमरे में बेहोश मिले फादर बेनेदिक बारला, सामान अस्त-व्यस्त; एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

          Khunti News:  झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र स्थित संत मिखाइल स्कूल में अज्ञात हमलावरों ने फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल फादर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

          कमरे में बेहोश मिले फादर, सामान बिखरा हुआ था

          स्कूल के फादर अनिल कुमार होरो ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि फादर बेनेदिक बारला अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ मिला। इसके बाद फादर निकोलस और संजय सोरेंग की मदद से घायल फादर को तत्काल खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया।

          फादर अनिल कुमार होरो ने आशंका जताई कि घटना देर रात या अहले सुबह की हो सकती है। उन्होंने बताया कि रात के समय स्कूल के संबंधित हिस्से में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहता था। हालांकि, हमले के पीछे की वजह और इसमें इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के विरोध में ईसाई समुदाय के द्वारा लगभग 6 घंटे तक मुख्य पथ जाम किया गया। डीसी एसपी के आश्वासन के  जाम हटाया गया।

          एसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

          घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई।एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे संत मिखाइल स्कूल में रहने वाले फादर बेनेदिक बारला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल फादर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजने की व्यवस्था की।

          सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

          पुलिस के अनुसार, फादर को किस हथियार से चोट पहुंचाई गई, इसकी पुष्टि विस्तृत इंजरी रिपोर्ट मिलने के बाद होगी। घटनास्थल की जांच के साथ ही स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हमले के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

          Father Benedict Barla Attack Jharkhand Crime News khunti news St Michael School Khunti खूंटी फादर पर हमला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          October 21, 2026

          पति के दोस्त से था पत्नी का अवैध संबंध, इलाज के बहाने कीटनाशक इंजेक्शन देकर रास्ते से हटाया; दोनों गिरफ्तार

          October 21, 2026

          लेंबोईया पहाड़ी पर विराजती हैं मां दक्षिणेश्वरी भगवती,मनोकामना पूरी होने पर मां को चढ़ाते हैं सोने-चांदी के नेत्र, अनोखी है परंपरा

          October 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          एक विवाद ने उजाड़ दिया परिवार! पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बच्ची के सिर से उठा माता-पिता का साया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.