Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 25 November 2026 || 17:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, गैंग का शूटर आनंद कुमार घायल
          Headline

          चतरा में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, गैंग का शूटर आनंद कुमार घायल

          जिले में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार की अहले सुबह टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे जंगल में पुलिस और गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में गैंग का कथित शूटर आनंद कुमार गोली लगने से घायल हो गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          टंडवा के होन्हे जंगल में अहले सुबह हुई गोलीबारी, आम्रपाली और चौपारण गोलीकांड में संलिप्तता का आरोप

          Chatra News: जिले में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार की अहले सुबह टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे जंगल में पुलिस और गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में गैंग का कथित शूटर आनंद कुमार गोली लगने से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

          जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य टंडवा इलाके में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने होन्हे गांव से गोड़वाइर जाने वाले रास्ते के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस का सामना अपराधियों से हो गया। अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आनंद कुमार गोली लगने से घायल हो गया।

          मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब तीन से साढ़े चार बजे के बीच होने की जानकारी मिली है। घायल आनंद कुमार को पुलिस ने कब्जे में लेकर पहले चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

          आम्रपाली और चौपारण गोलीकांड में तलाश रही थी पुलिस

          पुलिस के अनुसार, आनंद कुमार राहुल दुबे गैंग का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है। उस पर आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में एवीएस कंपनी के कार्यालय पर गोलीबारी तथा हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित होटल एके इंटरनेशनल के बाहर हुए गोलीकांड में शामिल होने का आरोप है। पुलिस इन दोनों घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

          हथियार और कारतूस बरामद

          मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने हथियार, तीन जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

          तीन दिनों में दूसरी बार हुई मुठभेड़

          राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इससे पहले 23 नवंबर को हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द के पास पुलिस और गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो अपराधी घायल हुए थे, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए थे। वहीं, 6 नवंबर को उरीमारी के कर्मा टिल्हा जंगल में भी पुलिस और गैंग के सदस्य अंशु दुबे के बीच मुठभेड़ हुई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

          #Rahul Dubey Gang Chatra Police Encounter Jharkhand Crime News आनंद कुमार गिरफ्तार चतरा पुलिस मुठभेड़ टंडवा एनकाउंटर राहुल दुबे गैंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, गैंग का शूटर आनंद कुमार घायल

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.