Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 25 November 2026 || 19:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एसआईआर के विरोध में झारखंड सरकार का विधानसभा में संकल्प, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
          Headline

          एसआईआर के विरोध में झारखंड सरकार का विधानसभा में संकल्प, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

          झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सदन में जमकर चर्चा हुई। राज्य सरकार ने एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसके विरोध में संकल्प पेश किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          विशेष सत्र में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखा प्रस्ताव, कहा- मौजूदा प्रक्रिया से योग्य मतदाताओं के नाम कटने का खतरा

          Ranchi News:  झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सदन में जमकर चर्चा हुई। राज्य सरकार ने एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसके विरोध में संकल्प पेश किया। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की ओर से संकल्प सदन के पटल पर रखा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी की गई।

          संकल्प पेश करते हुए मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि एसआईआर की वर्तमान प्रक्रिया में मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मतदाता सूची में उम्र और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों में गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में योग्य मतदाता संदेह के दायरे में आ रहे हैं। सरकार ने मांग की कि एसआईआर की प्रक्रिया पर सभी राज्यों और राजनीतिक दलों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाए और इसके बाद पारदर्शी व्यवस्था के तहत नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जाए।

          2.64 करोड़ मतदाताओं में 2.21 करोड़ नाम ही प्रारूप सूची में

          सरकार की ओर से सदन में रखे गए संकल्प के अनुसार, झारखंड में कुल 2.64 करोड़ मतदाता हैं, जबकि एसआईआर के बाद जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2.21 करोड़ नाम ही प्रकाशित हुए हैं। प्रारूप सूची में शामिल मतदाताओं में करीब 27 प्रतिशत को संदेहास्पद मानते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। सरकार का दावा है कि राज्य के कुल मतदाताओं में 38 प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग हैं, जिनके नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं या उन्हें संदेहास्पद मानकर नोटिस दिया गया है।

          संकल्प में कहा गया है कि नोटिस जारी होने के 75 प्रतिशत से अधिक मामले माता-पिता के नाम की वर्तनी में अंतर, उम्र संबंधी विसंगतियों और अन्य तार्किक त्रुटियों से जुड़े हैं। सरकार ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है।

          आदिवासी और प्रवासी मतदाताओं की परेशानी का उठाया मुद्दा

          राज्य सरकार ने झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि आदिवासी बहुल राज्य में एसआईआर लागू करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से पीवीटीजी समुदाय के लोगों के पास जरूरी दस्तावेजों की कमी और जागरूकता का अभाव बड़ी चुनौती है।

          इसके अलावा दूसरे राज्यों में काम करने वाले लाखों प्रवासी मजदूर, बाहर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी, बुजुर्ग, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी दस्तावेज जमा करने और अपनी पात्रता साबित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

          पश्चिम बंगाल का उदाहरण देकर जताई आशंका

          सरकार ने संकल्प में पश्चिम बंगाल में हुई एसआईआर प्रक्रिया का भी उल्लेख किया है। इसके अनुसार, वहां 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और अपीलों के निपटारे के लिए गठित ट्रिब्यूनलों को 38 लाख से अधिक आवेदन मिले। सरकार ने आशंका जताई कि झारखंड में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो बड़ी संख्या में योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

          एसआईआर के सिद्धांत के खिलाफ नहीं, प्रक्रिया बदलने की मांग

          राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है, बल्कि मौजूदा प्रक्रिया को लेकर उसकी आपत्ति है। सरकार चाहती है कि वर्तमान प्रक्रिया को रोककर सभी राज्यों और छोटे-बड़े राजनीतिक दलों के साथ समावेशी चर्चा की जाए। इसके बाद पारदर्शी नियम और सरल मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर नए सिरे से एसआईआर कराया जाए।

          संकल्प में संविधान के अनुच्छेद 326 का हवाला देते हुए कहा गया है कि सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रत्येक योग्य नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। किसी भी प्रक्रियागत जटिलता के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार ने सदन में चर्चा के बाद इस संकल्प को भारत निर्वाचन आयोग सहित सभी संबंधित सक्षम प्राधिकारों के पास भेजने का प्रस्ताव रखा है।

          Gyanesh Kumar Jharkhand Assembly SIR Controversy एसआईआर विरोध ज्ञानेश कुमार झारखंड विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण राधाकृष्ण किशोर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, गैंग का शूटर आनंद कुमार घायल

          November 25, 2026

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          एसआईआर के विरोध में झारखंड सरकार का विधानसभा में संकल्प, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

          चतरा में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, गैंग का शूटर आनंद कुमार घायल

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.