Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 00:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने राजद उम्मीदवार के रुप में किया पर्चा दाखिल
          चुनाव

          मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने राजद उम्मीदवार के रुप में किया पर्चा दाखिल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          अनंत सिंह की पत्नी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया 

          बाढ़

          जेल में बंद मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने बुधवार को राजद उम्मीदवार के रुप में   पर्चा दाखिल किया। बाढ़ स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुमित कुमार के कार्यालय में पर्चा दाखिल करने के दौरान परिसर के बाहर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि हम जिस पार्टी में रहते हैं राज्य में उसी की सरकार बनती है। इसके पहले बेऊर जेल में बंद बाहुबली विधायक को कैदी वाहन के जरिए नामांकन के लिए बाढ़ लाया गया। बाढ़ पहुंचते ही उनके समर्थकों व शुभचिंतकों की काफी भीड़ जुटने लगी। मौके पर उनके समर्थक अनंत सिंह जिंदाबाद, छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

          प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू किए जाने के मद्देनजर मुख्यालय परिसर के आसपास भीड़ को हटाने का भरपूर प्रयास किया गया। मगर कई जगहों पर यह विफल होता भी दिखा। नामांकन के दौरान कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में काफी समय लग जाने के बाद नामांकन के आखिरी समय में बाहुबली विधायक ने अपना नामांकन दायर किया।

          नामांकन के बाद एसडीओ कार्यालय से बाहर निकलने पर भीड़ एक बार फिर बेकाबू हो गई। भीड़ में मीडिया कर्मी भी बेबस नजर आए। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के बाहुबली विधायक कहे जाने वाले अनंत कुमार सिंह प्रतिबंधित हथियार रखने के मामले में बेऊर जेल में बंद हैं। राजद की ओर से बाहुबली विधायक द्वारा पर्चा दाखिल करने के अलावा उनकी पत्नी नीलम देवी ने भी उसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया है। ऐसा पहले भी हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह कि यह सोच र है कि किसी कारण अगर उनका पर्चा रद्द हो जाता है तो उनके जगह पर उनकी पत्नी उम्मीदवार होंगी।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          September 10, 2026

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.