बक्सर।जिले के राजपुर थाना के रोहणीभान गांव के चमनलाल चौधरी की पत्नी रूबी कुमारी(22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसे फंदे में लटकते हुए पाया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर रूबी के मायके वालो ने इस मामले में दहेज हत्याकांड का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच की जा रही है।

