Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 29 September 2026 || 19:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नौकरी का झांसा देकर दु/ष्कर्म मामले में लोको पायलट समेत दो गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन पर वर्दी में मिला था आरोपी, नौकरी के बहाने ले गया था कमरे में
          Headline

          नौकरी का झांसा देकर दु/ष्कर्म मामले में लोको पायलट समेत दो गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन पर वर्दी में मिला था आरोपी, नौकरी के बहाने ले गया था कमरे में

          कटिहार पुलिस ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रेलवे का लोको पायलट चंदन कुमार और उसका साथी विनय कुमार दास शामिल हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Katihar News:  कटिहार पुलिस ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रेलवे का लोको पायलट चंदन कुमार और उसका साथी विनय कुमार दास शामिल हैं। दोनों पूर्णिया जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

          पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर-सह-विशेष अपराध) कर रहे थे। एसआईटी में महिला थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल थे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इसी दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

          रेलवे स्टेशन पर हुई थी युवती से मुलाकात

          पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि 22 सितंबर को वह घर से नाराज होकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उसकी मुलाकात रेलवे पायलट की वर्दी पहने चंदन कुमार से हुई। आरोप है कि चंदन ने युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसे बरमसिया वार्ड संख्या-8 स्थित एक किराए के मकान में ले गया।

          मौका पाकर कमरे से निकली युवती

          पीड़िता के अनुसार, कमरे में ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने अपने एक साथी को भी वहां बुलाने का प्रयास किया। इसी दौरान युवती किसी तरह मौका पाकर कमरे से बाहर निकल गई और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी।

          स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि चंदन कुमार अपने साथी के साथ बाइक से वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

          शिकायत के आधार पर महिला थाना कांड संख्या-50/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चंदन कुमार, निवासी तमानगंज, कस्बा, पूर्णिया और विनय कुमार दास, निवासी स्कूल टोला, लालगंज, पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

          Katihar Crime News Katihar Rape Case Locopilot Arrest Katihar कटिहार दुष्कर्म मामला नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम विवाह के 10 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

          September 29, 2026

          नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीता शूटिंग का स्वर्ण,रचा इतिहास

          September 29, 2026

          सुपौल से अपहृत युवक अररिया से बरामद, एक आरोपी हिरासत में] रुपयों के पुराने विवाद में अपहरण की आशंका, वाहन जब्त

          September 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम विवाह के 10 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

          नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीता शूटिंग का स्वर्ण,रचा इतिहास

          नौकरी का झांसा देकर दु/ष्कर्म मामले में लोको पायलट समेत दो गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन पर वर्दी में मिला था आरोपी, नौकरी के बहाने ले गया था कमरे में

          सुपौल से अपहृत युवक अररिया से बरामद, एक आरोपी हिरासत में] रुपयों के पुराने विवाद में अपहरण की आशंका, वाहन जब्त

          बिहार MLC चुनाव: राजद के संजीव सिंह ने भरा नामांकन, BJP के 4 प्रत्याशी घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.