Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 26 November 2026 || 19:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू के पांडु में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार
          Headline

          पलामू के पांडु में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

          जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पांडु थाना क्षेत्र के महुआ धाम में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News: जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पांडु थाना क्षेत्र के महुआ धाम में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियारों के हिस्से और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। मौके से 58 वर्षीय उदय मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

          रिमांड पर पूछताछ में हुआ खुलासा

          पुलिस के अनुसार, पांडु थाना कांड संख्या 46/2026 के तहत पूर्व में रतनाग निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर से दो देशी कट्टे बरामद किए गए थे। घटना के समय अमित कुमार सिंह घर पर मौजूद नहीं था। गिरफ्तारी के डर से वह फरार चल रहा था। बाद में उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

          इसके बाद पुलिस ने अमित कुमार सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि बरामद दोनों देशी कट्टे उसने उदय मिस्त्री से खरीदे थे। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उदय मिस्त्री महुआ धाम स्थित अपने पाही के घर में देशी कट्टे और अन्य हथियारों का निर्माण करता है।

          एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी

          अमित से मिली जानकारी के आधार पर एसडीपीओ विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान वहां अवैध हथियार निर्माण से संबंधित गतिविधियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा और दो अर्धनिर्मित लोहे के बैरल बरामद किए।

          इसके अलावा लकड़ी के बट, ट्रिगर, ट्रिगर गार्ड, हथौड़ी, रेती, छेनी और रिंच समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने करीब 70 छोटे-बड़े लोहे के टुकड़े भी बरामद किए हैं। इन सभी सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

          छापेमारी दल में शामिल थे कई पुलिस अधिकारी

          कार्रवाई में पांडु थाना प्रभारी विगेश राय, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम नारायण रजक समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

          पलामू पुलिस ने आम लोगों से अवैध हथियारों के निर्माण, भंडारण और खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी नजदीकी थाने को देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

          Illegal Arms Factory Jharkhand Crime News Pandu Police Raid Uday Mistry Arrested अवैध हथियार बरामद उदय मिस्त्री गिरफ्तार झारखंड क्राइम न्यूज Palamu Mini Gun Factory पलामू पुलिस कार्रवाई पांडु में मिनी गन फैक्ट्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 2027 चुनावी घोषणापत्र, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

          November 26, 2026

          छपरा में प्रेम विवाह का बदला! शादी समारोह में शामिल होने आए पिता-पुत्र पर हमला, बेटे की मौत; पिता की हालत गंभीर

          November 26, 2026

          झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष का हंगामा,पेंशन, महिला सुरक्षा और आदिवासी अधिकारों को लेकर हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

          November 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 2027 चुनावी घोषणापत्र, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

          छपरा में प्रेम विवाह का बदला! शादी समारोह में शामिल होने आए पिता-पुत्र पर हमला, बेटे की मौत; पिता की हालत गंभीर

          पलामू के पांडु में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

          झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष का हंगामा,पेंशन, महिला सुरक्षा और आदिवासी अधिकारों को लेकर हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

          वन देवी और ग्राम देवता से जुड़ी है पत्थर कुदवा की मान्यता, झारखंड में आज भी निभाई जाती है परंपरा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.