Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 26 November 2026 || 19:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वन देवी और ग्राम देवता से जुड़ी है पत्थर कुदवा की मान्यता, झारखंड में आज भी निभाई जाती है परंपरा
          Headline

          वन देवी और ग्राम देवता से जुड़ी है पत्थर कुदवा की मान्यता, झारखंड में आज भी निभाई जाती है परंपरा

          चतरा जिले के सिमरिया, पत्थलगड़ा, गिद्धौर और टंडवा से लेकर लातेहार जिले के बालूमाथ समेत कई क्षेत्रों में पत्थर कुदवा के स्थल देखे जा सकते हैं। कोडरमा और रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस परंपरा से जुड़े स्थल और नाम प्रचलित हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 26, 2026Updated:November 26, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मंगलमय यात्रा की प्रार्थना के साथ राहगीर रखते हैं पत्थर, कई जिलों में आज भी कायम है अनूठी परंपरा

          Ranchi News:  झारखंड की पहचान सिर्फ घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और खनिज संपदा से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी लोक परंपराओं से भी है। आधुनिकता के दौर में जहां कई प्राचीन रीति-रिवाज धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं, वहीं राज्य के ग्रामीण इलाकों में आज भी ऐसी परंपराएं जीवित हैं, जो लोगों की आस्था और विश्वास से गहराई से जुड़ी हैं। इन्हीं अनूठी परंपराओं में एक है ‘पत्थर कुदवा’।

          सुरक्षित यात्रा की कामना से शुरू हुई परंपरा

          बताया जाता है कि पुराने समय में जब आवागमन के साधन सीमित थे और लोग लंबी दूरी की यात्रा पैदल तय करते थे, तब राहगीर अपनी यात्रा सकुशल पूरी होने की कामना के साथ रास्ते के किनारे पत्थर रखते थे। ग्रामीण मान्यता के अनुसार, अनजान स्थान या दूसरे गांव की यात्रा पर निकलते समय लोग वन देवी से सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना करते थे। यात्रा से सकुशल वापस लौटने पर उसी स्थान पर एक पत्थर चढ़ाते थे।

          समय के साथ लगातार पत्थर रखे जाने से सड़क किनारे बड़े-बड़े ढेर और टीले बन गए। इन्हें स्थानीय भाषा में पत्थर कुदवा कहा जाने लगा। आज भी कई ग्रामीण इलाकों में लोग इस परंपरा का निर्वहन करते हैं।

          चतरा से लातेहार तक दिखते हैं पत्थरों के ढेर

          चतरा जिले के सिमरिया, पत्थलगड़ा, गिद्धौर और टंडवा से लेकर लातेहार जिले के बालूमाथ समेत कई क्षेत्रों में पत्थर कुदवा के स्थल देखे जा सकते हैं। कोडरमा और रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस परंपरा से जुड़े स्थल और नाम प्रचलित हैं। रांची शहर में भी एक स्थान पत्थर कुदवा के नाम से जाना जाता है।

          खास बात यह है कि कई जगहों पर सड़क निर्माण के दौरान भी इन पत्थरों को हटाने के बजाय उनके आसपास से रास्ता बना दिया गया, ताकि लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था को सुरक्षित रखा जा सके। अब वाहन से गुजरने वाले लोग भी इन स्थलों को देखकर श्रद्धा से शीश झुकाते हैं।

          ग्राम देवता और वन देवी से जुड़ा है विश्वास

          चर्चित लेखक एवं मेगालिथ शोधकर्ता सुभाषित दास के अनुसार, झारखंड में पत्थर रखने की यह परंपरा सदियों पुरानी है। लगातार पत्थर रखे जाने से धीरे-धीरे बड़े टीले का निर्माण हो जाता है। ग्रामीण इन स्थलों को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा मानते हैं।

          वहीं, आचार्य चेतन पांडेय बताते हैं कि कई स्थानों पर पत्थरों के ढेर दो गांवों की सीमा निर्धारित करने के लिए भी बनाए जाते थे। समय के साथ ये ढेर बड़े होते गए और लोगों की आस्था के केंद्र बन गए। कहीं इन्हें वन देवी की कृपा का प्रतीक माना जाता है तो कहीं ग्राम देवता के प्रति श्रद्धा से जोड़ा जाता है।

          लोक संस्कृति की पहचान है पत्थर कुदवा

          पत्थर कुदवा सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि झारखंड के जनजीवन, सामुदायिक स्मृतियों और लोकविश्वास की पहचान है। बदलते समय में भी इस परंपरा का कायम रहना राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों और ग्रामीण समाज की अटूट आस्था को दर्शाता है।

          Ancient Stone Tradition Jharkhand Culture Jharkhand Folk Tradition Tribal Heritage Jharkhand झारखंड की लोक आस्था Pathar Kudwa झारखंड की लोक परंपरा झारखंड की संस्कृति पत्थर कुदवा पत्थरों की प्राचीन परंपरा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 2027 चुनावी घोषणापत्र, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

          November 26, 2026

          छपरा में प्रेम विवाह का बदला! शादी समारोह में शामिल होने आए पिता-पुत्र पर हमला, बेटे की मौत; पिता की हालत गंभीर

          November 26, 2026

          पलामू के पांडु में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

          November 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 2027 चुनावी घोषणापत्र, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

          छपरा में प्रेम विवाह का बदला! शादी समारोह में शामिल होने आए पिता-पुत्र पर हमला, बेटे की मौत; पिता की हालत गंभीर

          पलामू के पांडु में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी कट्टा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

          झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष का हंगामा,पेंशन, महिला सुरक्षा और आदिवासी अधिकारों को लेकर हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

          वन देवी और ग्राम देवता से जुड़ी है पत्थर कुदवा की मान्यता, झारखंड में आज भी निभाई जाती है परंपरा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.