Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 4 October 2026 || 20:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल्स से मिले सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड की बेटियों का बड़ा योगदान
          Headline

          एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल्स से मिले सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड की बेटियों का बड़ा योगदान

          एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की चार खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को बधाई दी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की चार खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को बधाई दी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

          भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में हॉकी का स्वर्ण पदक हासिल किया और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालिफाई किया। टीम की कप्तानी झारखंड की सलीमा टेटे ने की।

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की तैयारियों और उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए बधाई दी।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से राज्य के खेल इतिहास में एक नया गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है। उनकी सफलता से राज्य के युवाओं और विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

          इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की चार खिलाड़ियों की मौजूदगी खास रही। सिमडेगा की सलीमा टेटे ने टीम की कप्तानी की, जबकि निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। हॉकी इंडिया के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी इन चारों खिलाड़ियों के भारतीय महिला टीम में शामिल होने की पुष्टि होती है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

          इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच सह सीईओ झारखंड रजनीश कुमार और जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झारखंड की इन चार खिलाड़ियों की उपलब्धि के बाद राज्य के सिमडेगा, खूंटी और रांची समेत कई क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

          Asian Games 2026 Hockey Gold Hemant Soren Hockey Players Jharkhand Hockey Players झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          October 4, 2026

          रांची में चेन स्नैचिंग गैंग से मुठभेड़, सरगना रंगीला घायल,कोढ़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार,10 से अधिक चेन बरामद

          October 4, 2026

          पटना स्नातक क्षेत्र में निशांत कुमार का युवाओं से संवाद, नीरज के समर्थन की अपील

          October 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल्स से मिले सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड की बेटियों का बड़ा योगदान

          रांची में चेन स्नैचिंग गैंग से मुठभेड़, सरगना रंगीला घायल,कोढ़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार,10 से अधिक चेन बरामद

          पटना स्नातक क्षेत्र में निशांत कुमार का युवाओं से संवाद, नीरज के समर्थन की अपील

          नंदन यादव ह/त्याकांड का मुख्य नामजद आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.