Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 22 November 2026 || 19:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद
          Headline

          पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

          प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर ठेकेदारों से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में खूंटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के तीन पर्चे, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          ठेकेदारों को धमकाकर मांगी जा रही थी रंगदारी, पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस, बाइक और मोबाइल किया जब्त

          Khunti News: प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर ठेकेदारों से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में खूंटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के तीन पर्चे, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

          रविवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 13 नवंबर को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ के पास निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय और 15 नवंबर को आनंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रही वीकेएस कंपनी के कार्यस्थल पर पीएलएफआई के पर्चे फेंककर लेवी की मांग की गई थी।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम तपकरा, रनिया और आनंदपुर थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान 21 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से जयपुर होते हुए कोलेबो के रास्ते रनिया की ओर जा रहे हैं।

          सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए।

          दो मामलों में संलिप्तता स्वीकारने का दावा

          पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने से जुड़े तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 और आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के केलो निवासी 24 वर्षीय संजू मांझी और अंकुश बागे उर्फ दोनदो के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

          छापेमारी टीम में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक अमित रोशन कुल्लू, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार, आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस, तपकरा थाना के एएसआई और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

          खूंटी पुलिस गिरफ्तारी Khunti Police Arrest देसी कट्टा Country Made Pistol नक्सली संगठन Naxalite Organization पीएलएफआई PLFI लेवी वसूली Extortion
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          November 22, 2026

          सनातन को बाहरी ही नहीं, भीतरी शक्तियों से भी खतरा : स्वामी रामदेव

          November 22, 2026

          प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- सुशासन के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार; 43 लाख घरों का मांगा हिसाब

          November 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

          सनातन को बाहरी ही नहीं, भीतरी शक्तियों से भी खतरा : स्वामी रामदेव

          प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- सुशासन के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार; 43 लाख घरों का मांगा हिसाब

          पटना में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.