Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 22 November 2026 || 19:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती
          Headline

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          जिले में गृह प्रवेश समारोह का भोज खाने के बाद 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार सुबह अचानक लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पलामू के जमुना खरडीहा गांव में उल्टी-दस्त की शिकायत से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे

          Palamu News: जिले में गृह प्रवेश समारोह का भोज खाने के बाद 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार सुबह अचानक लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम तैनात कर प्रभावित लोगों का उपचार शुरू कर दिया है।

          जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुना खरडीहा गांव निवासी विमलेश यादव के नवनिर्मित मकान में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया था। इसमें गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। समारोह में पूड़ी, बुंदिया, सब्जी समेत कई तरह के पकवान बनाए गए थे। शनिवार को भोज खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई थी, लेकिन रविवार सुबह अचानक एक के बाद एक लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे।

          देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 50 के पार पहुंच गई। गंभीर हालत में 19 लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य लोगों का इलाज गांव और आसपास के क्षेत्रों में चल रहा है।

          डीसी ने जांच के दिए निर्देश

          उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 50 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। मामले की जांच के लिए छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस ऋतिक मेहता को निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक टीम पूरे मामले की निगरानी कर रही है।

          भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए

          छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त भोजन का प्रतीत हो रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर अन्य बीमार लोगों की जांच और इलाज कर रही है।

          स्वास्थ्य विभाग ने समारोह में बचे हुए भोजन को नष्ट करा दिया है। साथ ही भोजन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने लोगों के बीमार होने की वजह फूड प्वाइजनिंग बताई है। हालांकि, भोजन के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी वास्तविक वजह की पुष्टि हो सकेगी।

          प्रशासन ने गांव में तैनात की मेडिकल टीम

          नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गृह प्रवेश समारोह में भोजन करने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार हुए हैं। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

          50 लोग बीमार 50 People Sick गृह प्रवेश भोज Home Inauguration Feast छतरपुर अस्पताल Chhatarpur Hospital झारखंड स्वास्थ्य विभाग Jharkhand Health Department पलामू फूड प्वाइजनिंग Palamu Food Poisoning
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

          November 22, 2026

          सनातन को बाहरी ही नहीं, भीतरी शक्तियों से भी खतरा : स्वामी रामदेव

          November 22, 2026

          प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- सुशासन के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार; 43 लाख घरों का मांगा हिसाब

          November 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

          सनातन को बाहरी ही नहीं, भीतरी शक्तियों से भी खतरा : स्वामी रामदेव

          प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- सुशासन के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार; 43 लाख घरों का मांगा हिसाब

          पटना में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.