Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 20:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली
          झारखंड

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगरा पिकेट में शनिवार को जैप-8 के सूबेदार सह कंपनी कमांडर बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से सिर में गोली लगी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगरा पिकेट में शनिवार को जैप-8 के सूबेदार सह कंपनी कमांडर बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से सिर में गोली लगी। घटना के पीछे क्या कारण था और गोली किन परिस्थितियों में चली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

          घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार और नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ डगरा पिकेट पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और वहां मौजूद जवानों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

          जानकारी के अनुसार, बुचुन पाल शनिवार सुबह अपने कमरे से बाहर निकले थे। फ्रेश होने के बाद वह दोबारा कमरे में चले गए। कुछ ही देर बाद पिकेट में तैनात जवानों ने उनके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जवान तत्काल कमरे की ओर पहुंचे। वहां बुचुन पाल गोली लगने से मृत मिले।

          घटना के बाद जवानों ने पुलिस अधिकारियों और बुचुन पाल के परिजनों को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शाम करीब पांच बजे तक चली। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।

          पांच माह बाद होने वाली थी सेवानिवृत्ति

          बुचुन पाल मूल रूप से पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के जोगा गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार फिलहाल रांची के टाटीसिलवे में रहता है। वह करीब 40 वर्षों से पुलिस सेवा में थे। उन्हें एक महीने पहले ही सूबेदार पद पर पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उन्हें डगरा पिकेट में तैनात जैप की एफ कंपनी का कंपनी कमांडर बनाया गया था।

          उनकी सेवानिवृत्ति 28 फरवरी 2027 को होनी थी। यानी सेवा में करीब पांच महीने का समय ही शेष था। बुचुन पाल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

          सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है डगरा पिकेट

          छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सूबेदार बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोली कैसे चली और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।

          डगरा पिकेट पलामू के महत्वपूर्ण सुरक्षा केंद्रों में शामिल है। बिहार के गया जिले से सटा यह इलाका नक्सली गतिविधियों की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। यहां पिछले कुछ वर्षों से जैप और आईआरबी के जवान तैनात हैं। वर्ष 2023-24 तक डगरा में सीआरपीएफ की तैनाती थी। इसके बाद जैप को यहां तैनात किया गया।

          Dagra Picket News JHAP Subedar Death Palamu Police News जैप-8 सूबेदार बुचुन पाल मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.