Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 20 November 2026 || 19:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, 22 नवंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
          Headline

          झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, 22 नवंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

          झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मझगांव विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 22 नवंबर को राज्यपाल उन्हें सम्मानित करेंगे।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          चार बार मझगांव से जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव, चयन समिति की बैठक में नाम पर लगी मुहर

          Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मझगांव विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 22 नवंबर को राज्यपाल उन्हें सम्मानित करेंगे। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के आवास पर आयोजित चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी।

          बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने निरल पूर्ति के चयन की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी विधायक बेहतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में किसी एक विधायक का चयन करना काफी कठिन होता है। हालांकि, चयन समिति ने विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना है।

          निरल पूर्ति मझगांव विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनके कार्यों और विधायक के रूप में भूमिका को देखते हुए समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई।

          चयन समिति की बैठक में कई प्रमुख सदस्य रहे मौजूद

          चयन समिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राजद विधायक सुरेश पासवान, विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार और पत्रकार विनय कुमार शामिल हुए। वहीं, समिति के कुछ अन्य सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

          विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 22 नवंबर को आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल उत्कृष्ट विधायक के साथ बेहतर कार्य करने वाले विधानसभा सचिवालय के कर्मियों को भी सम्मानित करेंगे।

          51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा

          झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधायक हैं। उत्कृष्ट विधायक का चयन उनकी कार्यशैली, व्यवहार और अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए एक चयन समिति गठित की जाती है, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ विधायक, पत्रकार और विधानसभा के प्रभारी सचिव शामिल होते हैं।

          चयनित विधायक को प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।

          पांच विधानसभा कर्मी भी होंगे सम्मानित

          स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा सचिवालय के पांच कर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें उपसचिव किरण सुमन बाखला, उपसचिव सुषमा सिंह, विधानसभा अधीक्षक मोहम्मद अली खान, ट्रेजरी के शिवराज राम और अनुसेवक संजय कुमार मेहता शामिल हैं।

          विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने सभी चयनित लोगों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

          jharkhand assembly news Niral Purty उत्कृष्ट विधायक सम्मान झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस निरल पूर्ति
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर के शिव मंदिर में लाखों की चोरी,शैलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग के आभूषण और 20 किलो का घंटा ले उड़े चोर

          November 20, 2026

          हजारीबाग में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी,चौपारण के होटल एके इंटरनेशनल पर अपराधियों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत

          November 20, 2026

          रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, सात अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी, पूर्व सीओ शैलेश कुमार के घर फिर पहुंची एसीबी

          November 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर के शिव मंदिर में लाखों की चोरी,शैलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग के आभूषण और 20 किलो का घंटा ले उड़े चोर

          झामुमो विधायक निरल पूर्ति को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, 22 नवंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

          हजारीबाग में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी,चौपारण के होटल एके इंटरनेशनल पर अपराधियों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत

          रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, सात अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी, पूर्व सीओ शैलेश कुमार के घर फिर पहुंची एसीबी

          कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, XUV500 से 167.400 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.