नई दिल्ली।
कोरोना वैक्सीन तैयार करने को लेकर रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (आईडीआईएफ) और डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज के बीच एक समझौता हुआ है। दोनों मिलकर भारत में 10 करोड़ वैक्सीन का निर्माण करेंगे। रूस की उत्पादन क्षमता कम होने को लेकर इसका भारत में उत्पादन होगा। करार के तहत भारत को 10 करोड़ वैक्सीन मिलेंगे। भारत में नियामक संबंधी अनुमति मिलने के बाद वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है और 2020 के अंत तक सप्लाई की उम्मीद है।



