Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 01:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका
          Headline

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          बिहार के सीवान जिले के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पांच लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2026Updated:October 24, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Siwan News:  बिहार के सीवान जिले के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पांच लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। वहीं, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मृतकों की संख्या करीब सात बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

          पटाखा कारोबारी के घर में हुआ विस्फोट

          जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे आलमपुर गांव में पटाखा कारोबारी अमीरुद्दीन के घर में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई और पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर विस्फोट होते रहे।

          विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था। कुछ शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।

          एक ही परिवार के कई लोगों के हताहत होने की आशंका

          ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे में पटाखा कारोबारी अमीरुद्दीन के परिवार के पांच सदस्यों के हताहत होने की आशंका है। इनमें उनकी तीन पोतियां और एक पोता शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दो मजदूरों के भी हादसे का शिकार होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान और वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

          पुलिस, मेडिकल और एफएसएल की टीमें मौके पर

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही है। बचाव दल मलबे की तलाशी लेकर संभावित पीड़ितों का पता लगाने में जुटा है।

          एसपी भारत सोनी ने बताया कि घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। इलाके में अब भी रुक-रुककर विस्फोट होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों से घटनास्थल से कम से कम 200 मीटर दूर रहने की अपील की गई है। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में जान गंवाने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

          पटाखा निर्माण के लाइसेंस की होगी जांच

          पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री कहां से लाई जाती थी और संबंधित कारोबारियों के पास वैध लाइसेंस था या नहीं।

          ग्रामीणों का दावा है कि पटाखा निर्माण से जुड़े लोग करीब 20 वर्षों से इस कारोबार में लगे थे और पहले उनके पास लाइसेंस था। हालांकि, लाइसेंस की वर्तमान वैधता की पुष्टि अभी बाकी है।

          प्रशासन का कहना है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। मलबे की पूरी तलाशी, मृतकों की पहचान और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

          लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष और चौकीदार पर कार्रवाई

          पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में थाना स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार और चौकीदार द्वारिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

          घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन सहित जामो, बड़हरिया और गोरियाकोठी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

          Bihar Explosion News Siwan Firecracker Blast Siwan News Today बिहार विस्फोट हादसा सीवान पटाखा विस्फोट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          October 23, 2026

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          October 23, 2026

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          पलामू मर्डर केस का खुलासा: अंधविश्वास में 61 वर्षीय व्यक्ति की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.