Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 15:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»संतान की चाहत में दंपति ने कराई थी मासूम बच्ची की हत्या
          Uncategorized

          संतान की चाहत में दंपति ने कराई थी मासूम बच्ची की हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 17, 2020Updated:November 17, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कानपुर।

          दीपावली की रात कानपुर में 6 साल की बच्ची की हुई हत्या मामले में पुलिस ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया है।संतान की चाहत में एक दंपति ने बच्ची की हत्या की साजिश रची थी।इस मामले में पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्ची की हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। इतना ही नहीं उसकी हत्या के बाद उसके कई अंगों को निकाल लिया गया था। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या एक निसंतान दंपत्ति ने अपने भतीजे से कराई थी। पुलिस की पूछताछ में दंपत्ति के भतीजे ने पूरी घटनाक्रम पुलिस को बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका लीवर निकालकर चाचा -चाची को दे दिया। चाचा- चाची ने लीवर का कुछ हिस्सा खाया और बाकी फेंक दिया। उसने बताया कि हत्या के बदले में उसके चाचा ने उसे 500 और उसके दोस्त को ₹1000 दिए थे।

          पड़ोस की दुकान पर सामान लाने गई बच्ची हुई थी गायब

          ग्रामीण एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के बद्रस गांव की है। दीपावली के दिन 7 साल की बच्ची पड़ोस के दुकान पर कुछ सामान लाने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी थी। परिजन रात भर उसकी तलाशी करते रहे। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद सुबह काली मंदिर के पास से बच्ची का लाश क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। शरीर पर कपड़े नहीं थे। वहीं पास में ही खून से सनी उसकी चप्पलें पड़ी थी। मौके पर छानबीन में पुलिस ने तंत्र मंत्र के कारण वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई थी। ऐसा दीपावली के दिन अघोरी साधना वाले अनुष्ठान को लेकर जताया गया था। वही बच्ची के कई अंदरूनी अंग भी गायब थे।

          छानबीन के दौरान पुलिस को मिली जानकारी

          छानबीन के दौरान पुलिस ने गांव से अंकुल और वीरेंद्र नाम के दो लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी। पहले तो लड़कों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मगर आखिर में वे टूट गए और सच्चाई पुलिस के सामने बयां कर दी। अंकुल ने बताया कि उसके चाचा परशुराम ने उसे बताया था कि उसने एक किताब में पढ़ा है कि अगर किसी बच्ची का कलेजा वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर खाएं तो संतान की प्राप्ति होगी। इसके लिए उसके चाचा ने उसे कुछ पैसे दिए।

          परशुराम की शादी 1999 में हुई थी उसे कोई संतान नहीं था

          घटना को अंजाम देने के पहले उसने अपने दोस्त बिरन के साथ शराब पी और फिर पड़ोस में रहने वाले बच्ची को पटाखा दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की और फिर गला दबाकर उसे मार डाला। बाद में  पेट फाड़कर सारे अंग निकाल लिए और अपने चाचा को लाकर दे दिए। एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि परशुराम की शादी 1999 में हुई थी उसे कोई संतान नहीं था। संतान की चाहत में उसने अपने भतीजे को बच्ची का कलेजा लाने के लिए तैयार किया था।

          पूरी घटना की साजिश परशुराम और उसकी पत्नी सुनैना ने रची थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वही अंकुर और वीरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए अफसरों को घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कानपुर की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सोमवार देर रात घटना का खुलासा कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.