Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 21 July 2026 || 12:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
          Headline

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          फर्जी शादी कराने के आरोप में दुल्हन, उसकी बहन, मां और एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Rohtas News:  बिहार के रोहतास जिले में शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डालमियानगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी शादी कराने के आरोप में दुल्हन, उसकी बहन, मां और एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

          पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से आए एक युवक की शादी कराने के नाम पर उससे बड़ी रकम वसूलने के बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार होने की तैयारी में है। बताया गया कि विवाह की रस्में पूरी होने के कुछ ही देर बाद दुल्हन और उसके सहयोगी डेहरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच पीड़ित पक्ष को शक हुआ और उन्होंने उनका पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

          एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) सत्यकाम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने डेहरी रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर दुल्हन, उसकी बहन, मां और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूरे ठगी गिरोह की कार्यप्रणाली सामने आई।

          मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कारूलाल कलार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी कराने के लिए बिचौलियों ने 2.50 लाख रुपये की मांग की थी। सौदे के तहत 1.40 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। शादी संपन्न होने के बाद जब दुल्हन अचानक फरार होने लगी तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

          गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी राजू राठौर, रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के महरौत गांव निवासी रूबी उर्फ अनीषा कुमारी, उसकी बहन अनीता कुमारी तथा औरंगाबाद जिले के बारूण बाजार निवासी गीता देवी के रूप में हुई है।

          पीड़ित की शिकायत पर डालमियानगर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के नाम पर सुनियोजित ठगी का प्रतीत होता है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले की जानकारी एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई, जहां डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, पुअनि दिवाकर कुमार, रुपम कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Bihar Police Bride Fraud Case Dalmianagar Police Fake Bride Fake Marriage Scam Interstate Fraud Gang Marriage Fraud Rohtas News: Rohtas Police अंतरराज्यीय ठगी गिरोह डालमियानगर थाना फर्जी दुल्हन बिहार क्राइम न्यूज रोहतास पुलिस शादी के नाम पर ठगी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026

          झुमरीतिलैया में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 40 फीट ऊंचे दिव्य रथ के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, जय जगन्नाथ से गूंज उठा पूरा शहर

          July 20, 2026

          खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे नाले में गिरी कार, चार युवक बाल-बाल बचे

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          झुमरीतिलैया में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 40 फीट ऊंचे दिव्य रथ के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, जय जगन्नाथ से गूंज उठा पूरा शहर

          खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे नाले में गिरी कार, चार युवक बाल-बाल बचे

          चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.