Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 03:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग
          Headline

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद और गहरा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव करते हुए परीक्षा परिणाम रद्द करने और पूरे भर्ती प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 22, 2026Updated:July 22, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद और गहरा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव करते हुए परीक्षा परिणाम रद्द करने और पूरे भर्ती प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।

          प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के बजाय युवाओं की मेहनत और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया गया है।

          उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव में जेपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। शशांक राज ने कहा कि यदि पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष थी, तो आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा क्यों लिया गया। उनके अनुसार यह घटनाक्रम पूरे मामले को और अधिक संदेहास्पद बनाता है।

          oplus_136314880

          भाजयुमो ने राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही सीआईडी जांच पर भी सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि राज्य सरकार के अधीन काम करने वाली एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना कठिन है। इसलिए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके।

          प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। साथ ही जेपीएससी द्वारा नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं किए जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आयु सीमा से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

          भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने राज्य सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं, रांची महानगर जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि सरकार पुलिस बल के सहारे युवाओं की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा।

          प्रदर्शन में मनीष दुबे, विश्वजीत पाठक, संजय महतो, रणधीर दास, प्रिंस कुमार, राहुल चौबे, धीरज अग्रवाल, श्वेता सिंह, चंदन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम रद्द कर सीबीआई जांच नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          14वीं जेपीएससी 14th JPSC जेपीएससी घेराव JPSC Gherao जेपीएससी परीक्षा JPSC Exam जेपीएससी रिजल्ट JPSC Result झारखंड न्यूज Jharkhand News झारखंड भर्ती विवाद Jharkhand Recruitment Scam भर्ती घोटाला Recruitment Scam भाजयुमो BJYM रांची प्रदर्शन Ranchi Protest सीबीआई जांच CBI Investigation
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.