कोलकाता।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में एक रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरित है और सच्ची बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। जबकि मुख्यमंत्री व तृणमूल केवल अराजकता पर भरोसा करती हैं। नड्डा ने दावा किया की राज्य के लोग भाजपा को जीताने का मन बना चुके है। उन्होने कहा की भाजपा तृणमूल की जबरन वसूली की राजनीति का अंत करेंगी। बुआ-भतीजा की साठगांठ तोड़ेंगे। सिंडिकेट राज समाप्त करेंगे और बंगाली संस्कृति की रक्षा करेंगे। भाजपा राज्य में असल परिवर्तन लाकर ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण करेगी।


