बेगूसराय
शराब के अवैध धंधे को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के पन्ना पुर गांव का है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नाथू ताती के रूप में की गई है। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने शव को उठने नहीं दिया। इसे लेकर पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस को काफी समझाने के बाद शुक्रवार सुबह 7:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र टुनटुन ने बताया कि अमरेश तांती अपने घर पर देसी शराब बनाता है और अपनी दुकान पर शराब के साथ अंडा समेत अन्य सामान बेचता है। रात में वह अमरेश की दुकान पर अंडा खाने गया था। इस दौरान विवाद हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता नाथू तांती को दिया। जब उसके पिता अमरेश को समझाने गए तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी।

