Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 19:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, झारखंड के बूथ पर ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, BDO से थाना प्रभारी तक पहुंचे मनाने
          चुनाव

          ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, झारखंड के बूथ पर ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, BDO से थाना प्रभारी तक पहुंचे मनाने

          today post liveBy today post liveNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में खिजरी विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अनोखी स्थिति देखने को मिली। रांची के अनगड़ा प्रखंड के सिरका मेढ़ेटुंगरी गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह 7 से 8 बजे के बीच केवल 13 लोगों ने मतदान किया। इसके बाद 8 बजे से 9 बजे तक बूथ पूरी तरह खाली रहा।

          बूथ खाली देख हरकत में आया प्रशासन

          जैसे ही मतदान केंद्र के खाली होने की खबर प्रशासन को मिली, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल सोय और थाना प्रभारी हीरालाल साह मौके पर पहुंचे। खाली बूथ देखकर दोनों अधिकारी गांव की ओर रवाना हुए और घर-घर जाकर लोगों को मनाने की कोशिश शुरू कर दी।

          ग्रामीणों के नारे: “रोड नहीं तो वोट नहीं”

          ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों को देखकर भड़क गए और जोर-शोर से नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि गांव की सड़कें जर्जर हालत में हैं, और बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो कोई नेता आया और न ही किसी अधिकारी ने सुध ली। “हमने पहले ही चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी थी,” एक ग्रामीण ने कहा। गांववालों ने साफ कर दिया कि बिना सड़क के वे मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनके इस कदम ने प्रशासन और नेताओं को सकते में डाल दिया।

          अधिकारियों ने मनाया, वोटिंग शुरू हुई

          बीडीओ जयपाल सोय और थाना प्रभारी ने गांववालों को समझाते हुए कहा, “लोकतंत्र में आपकी समस्याओं का समाधान तभी होगा जब आप मतदान करेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।” इस समझाने-बुझाने के बाद कुछ ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। धीरे-धीरे लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे और फिर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।सिरका मेढ़ेटुंगरी के ग्रामीणों ने प्रशासन और नेताओं को यह संदेश दिया कि विकास के बिना वोट मांगना आसान नहीं। हालांकि, अंततः ग्रामीणों ने लोकतंत्र में भरोसा जताते हुए वोटिंग शुरू की

          jharkhand chunav jharkhand election Voting
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.