जम्मु कश्मीर।
पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने रविवार को हिजबुल के टॉप कमांडर डा. सैफुल्ला को ढेर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल और पिस्टल बरामद की गई है। बीती रात को पुलिस को इनपुट मिली थी, जिसके बाद से ही ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। यह सुरक्षा बलो के लिए बड़ी कामयाबी है। मालूम हो कि रियाज नायकू की मौत के बाद सैफुल्ला ने हिजबुल की कमान संभाली थी। यह A++ कैटेगरी का आतंकी था। पेशे से डाक्टर होने की वजह से वह मुठभेड़ में घायल आतंकियों की इलाज करने की वजह से चर्चा में आया था। कश्मीर में सक्रिय 10 मोस्ट वांटेड आंतिकियों की सूची में वह पहले नंबर पर था।


