मुंबई।
न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में गिरफ्तार दीपेश सावंत को 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। हिरासत में भेजने का आदेश रविवार को दिया गया। एक दिन पूर्व ही उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में रिया चक्रवर्ती से एनसीबी ने रविवार को भी पुछताछ जारी रखी। शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल से पूछताछ के क्रम में रिया का ड्रग कनेक्शन आने से उसकी गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है। जबकि वकील राजेंद्र राठोड़ ने दीपेश सावंत को 24 घंटे के बाद कोर्ट में पेश करने को लेकर न्यायालय में याचिका भी दायर की है। एनसीबी ने इस मामले में अब तक करण आरोरा, अब्बास, अहमद कैजान, जैद, अब्दुल वासित, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को गिरफ्तारी किया है। इसमें दो को शनिवार को जमानत भी मिल गई है।


