Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 14:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
          Headline

          जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

           जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedpur News:   जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं। हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

          प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। चारों लोग एक कार में सवार होकर मरीन ड्राइव की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया।

          हादसे की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार की हालत इतनी क्षतिग्रस्त थी कि उसमें फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया। राहत दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

          पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा ट्रक पहले से खराब था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात से ही वहां खड़ा था।  हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

          हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार इतनी बुरी तरह ट्रेलर में फंस गई थी कि बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर से कार को काटकर चारों शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की भयावहता के कारण शव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।

          अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी और सड़क पर खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। सड़क पर खड़े खराब वाहन के पीछे सुरक्षा संकेतक, चेतावनी व्यवस्था और प्रकाश की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

          हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार में भी हादसे की खबर से शोक की लहर है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

          Jamshedpur Marine Drive Accident Jharkhand road accident जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसा जमशेदपुर सड़क दुर्घटना दीपिका पांडेय सिंह बेटी सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          September 24, 2026

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          September 24, 2026

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          September 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.